ChhattisgarhRaipur

पुलिस के हत्थे चढ़े 4 तस्कर , ऑल्टो कार से 3 लाख का गांजा जब्त

रायपुर। पुलिस ने 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अल्टो वाहन क्रमांक युपी 32 एमवाई 9782 में कुछ लोग मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते हुए बस्तर से रायपुर होते हुए लखनउ उ.प्र. जा रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

Related Articles

इस दौरान पुलिस की टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत सीजी 04 ढाबा, पुराना राजेन्द्र नगर के पास जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन को नाकाबंदी कर रोका गया। वाहन में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना अपना नाम 01- अमरेन्द्र सिंह क्षत्री पिता राम सिंह क्षत्री उम्र 40 साल पता बालामउ थाना कछौना, जिला हरदोई उ.प्र., 02- अरूण कुमार द्विवेदी पिता विद्धेश्वरी प्रसाद उम्र 32 साल पता बुढ़ाकला, थाना कलिंजर, जिला बांदा उ.प्र., 03- विनित कुमार शिवहरे पिता राज किशोर शिवहरे उम्र 32 साल पता ग्राम हरदौली, जिला बांदा, उ.प्र., 04- किस्मत उर्फ दीन मोहम्मद पिता कुन्नू उम्र 26 साल पता बैगनपुरवा, थाना कलिंजर, जिला बांदा, उ.प्र. का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा गाड़ी की डिक्की की तलाशी लेने पर डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया। मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर आरोपियों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके संयुक्त कब्जे से कुल 30 किलो 900 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख रूपये तथा घटना में प्रयुक्त अल्टो वाहन क्रमांक युपी 32 एमवाई 9782 एवं 04 नग मोबाइल जुमला कीमती 7 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 166/2023 धारा 20(ख)2(ग), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा प्राप्त करने के स्त्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01- अमरेन्द्र सिंह क्षत्री पिता राम सिंह क्षत्री उम्र 40 साल पता बालामउ थाना कछौना, जिला हरदोई उ.प्र.l

02- अरूण कुमार द्विवेदी पिता विद्धेश्वरी प्रसाद उम्र 32 साल पता बुढ़ाकला, थाना कलिंजर, जिला बांदा उ.प्र.l

03- विनित कुमार शिवहरे पिता राज किशोर शिवहरे उम्र 32 साल पता ग्राम हरदौली, जिला बांदा, उ.प्र.

04- किस्मत उर्फ दीन मोहम्मद पिता कुन्नू उम्र 26 साल पता बैगनपुरवा, थाना कलिंजर, जिला बांदा, उ.प्र.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!