Chhattisgarh

CRIME : कुल्हाड़ी मारकर दिनदहाड़े युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार …एक फरार

सक्ती। जिले में एक युवक की दो लोगों ने मिलकर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। युवक की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद पूरा मामला सामने आया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, ग्राम नावापारा कलां निवासी रामसिंह कंवर (35 वर्ष) सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से सरपंच के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते मे दो युवकों ने उसे रोका और गाली गलौज करते हुए विवाद किया। इसके बाद उसे पीटा। फिर कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाश की और एक आरोपी लखन यादव को हिरासत में लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी का नाम निर्मल यादव, लखन यादव है। पूछताछ में अवैध संबंध की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस एक आरोपी से पूछताछ कर रही है। ये भी बताया गया है कि रामसिंह कंवर पेंटर का काम करता था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद और पूछताछ के बाद मामले में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!