National

99 साल की उम्र में इस उद्योगपति ने ली अंतिम सांस , हाल ही में अरबपतियों की लिस्ट में हुए थे शामिल

मुंबई : भारत के सबसे उम्रदराज अरबपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार 12 अप्रैल 2023 को निधन हो गया. उन्होंने 99 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. खास बात यह है कि इसी वर्ष अमेरिका की फोर्ब्स मैगजीन ने केशब महिंद्रा को अरबपतियों की सूची में 16वें स्थान पर काबिज किया था. आजादी से पहले चुनिंदा अरबपतियों में शुमार केशब महिंद्रा ने अपनी विजनरी सोच के साथ ना सिर्फ भारतीय उद्योग को बल्कि भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. यही वजह है कि केशब महिंद्रा के निधन पर देश के तमाम बड़े उद्योगपतियों ने अपना शोक व्यक्त किया है। वे अपने पीछे 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति छोड़ गए हैं. उन्होंने 48 वर्षों तक महिंद्रा ग्रुप का नेतृत्व करने के बाद 2012 में चेयरमैन का पद छोड़ दिए थे।

1963 में संभाली महिंद्रा ग्रुप की कमानकेशब महिंद्रा ने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका से स्नातक की पढ़ाई की थी। उन्होंने महिंद्रा ग्रुप में 1947 में एंट्री ली थी और 1963 में कंपनी के चेयरमैन बने। केशब महिंद्रा को केंद्रीय उद्योग सलाहकार परिषद सहित कई समितियों में जगह मिली है। उन्होंने सेल, टाटा स्टील, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स, आईएफसी और आईसीआईसीआई सहित कई अलग-अलग कंपनियों के बोर्ड और काउंसिल में भी काम किया है। आपको बता दें कि 2004 से 2010 तक केशब महिंद्रा प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद, नई दिल्ली के सदस्य थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!