NationalPolitical

बैठक में होगा तय : सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला , पायलट भी रख सकते है अपना पक्ष

राजस्थान | में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी टेंशन चल रही है और वो ये की विधायक सचिन पायलट का क्या किया जाए। दो दिन पूर्व खुद की ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे सचिन के इस धरने प्रदर्शन को कांग्रेस आलकमान ने पार्टी विरोधी बताया था और उन्हें दिल्ली तलब किया था।

हालांकि कल उनकी मुलाकात किसी पार्टी नेता से हुई है या नहीं ये पुख्ता नहीं है। लेकिन आज की खबर यह है की आज राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से मिलेंगे और उन्हें रिपोर्ट सौपेंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की है। 

जानकारी तो यह भी है की सचिन पायलट को भी इस बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जा सकता है। सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि सचिन पायलट ने जो भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है, मैं उससे सहमत हूं, लेकिन उनका तरीका गलत है। उन्हें इसे विधानसभा सत्र के दौरान उठाना चाहिए था। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!