National

13 लोगों की दर्दनाक मौत…पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्राली

उत्तरप्रदेश। शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां पर ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर जाने से महिला, बच्चों सहित लगभग 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है। सभी श्रद्धालु गर्रा नदी में जल भरने आये थे। यह हादसा थाना तिलहर क्षेत्र के बिरसिंगपुर गांव के पास का बताया जा रहा है।

हादसा उस दौरान हुआ जब ट्रैक्टर-ट्राली अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए निकली थी। जल लेने के बाद दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे के आगे पीछे चल रही थी और दोनों एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई और हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्राली में करीब 42 लोग सवार थे, जिनमें से 13 लोगों की मौत के बाद अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!