Chhattisgarh

इस दिन तक कर सकते है आवेदन… आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय के निर्देश के अनुरूप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता anganwadi worker व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

नगर पालिका निगम भिलाई के वार्ड क्रं. 22, 18, 33, 48, 17, 11, 29 और नगर पालिका निगम रिसाली के वार्ड क्रं. 20 के क्रमशः आंगनबाड़ी केंद्र अटल आवास कुरूद, अम्बेडकर नगर कैंप 1, संतोषी पारा -2, खुर्सीपार जोन 3 क्रं. 1, आनंद चौंक सुपेला, सुंदर नगर कोहका, वृंदानगर 1 व उत्कल नगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद रिक्त है।

इसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार वांछित जानकारियों के साथ आवेदन पत्र भरकर दिनांक 4 मई से 19 मई तक अपना आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय भिलाई 1 (जुनवानी चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी भिलाई) में कार्यालयीन समय 10ः00 बजे से 5ः30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकत डॉक द्वारा जमा कर सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!