National

अब तक 11 लोगों की मौत…जहरीली गैस के रिसाव के बाद कटे पेड़ की तरह गिरते गए लोग, शरीर पड़ गए नीले

लुधियाना  : पंजाब के लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में गैस रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई। ग्यासपुरा के गोयल किराना स्टोर में दूध, दही, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और किराना का सामान बेचा जाता है। इसी के चलते दुकान में चार डीप फ्रीजर भी रखे हुए थे। आशंका है कि इन्हीं डीप फ्रीजर से निकली गैस 11 लोगों की मौत बन गई। मृतकों में 5 महिलाओं और 4 पुरुषों समेत 2 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 10 और 13 साल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

एनडीआरएफ की दो टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ड्रोन से भी घरों की छतों की जांच की जा रही है। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मौके पर सुबह से डटीं विधायक रजिंदरपाल कौर छीना की भी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा बचाव राहत में जुटे पुलिस के चार मुलाजिम भी बेहोश हो गए हैं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक चारों मुलाजिम खतरे से बाहर हैं।

रिहायशी इलाके में बनी इस बिल्डिंग के 300 मीटर के दायरे कई लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं। आसपास के घरों और ढाबों के लोग भी बेहोश हुए हैं। प्रशासन ने ड्रोन की मदद से आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि घटना वाली इमारत से सभी लोगों को निकाला जा चुका है

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!