National

मोदी सरकार ने ब्लॉक किए 14 मोबाइल ऐप्स, इन पर आते थे पाकिस्तान से मैसेज

mobile apps – केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया हैं। केंद्र सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 मोबाइल मैसेजिंग एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाया है। ( mobile apps ) जानकारी के अनुसार, ये सभी ऐप्स कथित रूप से जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे। इन ऐप्स के माध्यम से आतंकवादी समूह अपने समर्थकों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ बातचीत करते थे।इसके अलावा पाकिस्तान से निर्देश प्राप्त करने के लिए भी इनका उपयोग किया जा रहा था।

मोदी सरकार ने ब्लॉक किए 14 मोबाइल ऐप्स

केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से ये बड़ा कदम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद उठाया गया है। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि, एजेंसियां द्वारा ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और आतंकवादियों द्वारा आपस में बातचीत करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चैनलों पर नज़र रख जा रही है।

कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं

अधिकारी ने आगे बताया हैं कि, एक संचार को ट्रैक करते वक्त, एजेंसियों ने पाया कि, कुछ मोबाइल एप्लिकेशन के भारत में प्रतिनिधि नहीं हैं। ऐसे में हो रही गतिविधियों को ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने रक्षा बलों, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी समूहों के इस्तेमाल किए जा रहे 14 मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है।

प्रतिबंधित ऐप में क्रिप्टवाइजर

प्रतिबंधित ऐप में क्रिप्टवाइजर (Crypviser), एनिग्मा (Enigma), सेफस्विस (Safeswiss), विकरमे (Wickrme), मीडियाफायर (Mediafire), ब्रियर (Briar), बीचैट (BChat), नंदबॉक्स (Nandbox), कॉनियन (Conion), आईएमओ (IMO), एलिमेंट (Element), सेकेंड लाइन (Second Line), जंगी (Zangi) और थ्रेमा (Threema) शामिल हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!