NationalPolitical

जानें क्यों कहा ऐसा मल्लिकार्जुन खड़गे ने…अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगली पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा

Karnataka Elections 2023 – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के चुनावी दंगल में बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि, आगामी चुनावों में एकजुट होकर कांग्रेस को वोट दें। ( Karnataka Elections 2023 ) उन्होंने आगे कहा कि, यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है और हम सभी को एकजुट होकर भारी बहुमत हासिल करने के लिए कांग्रेस को वोट देने और कांग्रेस का समर्थन करने की जरूरत है। खड़गे ने कहा कि, अगर हम आज एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन नहीं करते हैं, तो हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

बीजेपी ने आजादी के लिए कुछ नहीं किया

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, हमें महात्मा गांधी जी और पंडित जबाहरलाल नेहरू को लोकतंत्र में उनके योगदान के लिए याद रखने की जरूरत है। उन्होंने इशारों-इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, इन दिनों कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन खुद को महान देशभक्त और राष्ट्रवादी होने का दावा करते हैं।

बीजेपी ने सरकारी स्कूलों को बंद कर रहे हैं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी से सवाल करते हुए पूछा कि, क्या उन्होंने देश के लिए कुछ किया। हमारा नेतृत्व था जिसने गांवों, प्राथमिक विद्यालयों, उच्च विद्यालयों, आईटीआई, आईआईएस, इंजीनियरिंग कॉलेजों और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया। उन्होंने ( बीजेपी ) क्या किया है? वे निजी स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों को बंद कर रहे हैं।

कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा की है और इसे मजबूत किया है

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा की है और इसे मजबूत किया है, जिससे भारतीय जनता पार्टी अपने अधिकारों का आनंद उठा रही है। इसी लोकतंत्र ने मोदी जी को इस देश का प्रधानमंत्री बनने में सक्षम बनाया। आपको बता दें कि, कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!