Chhattisgarh

गांव में मिला तेंदुए का शावक, वन विभाग ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों को किया अलर्ट

गरियाबंद। जिले के ग्राम गनियारी में तेंदुए का शावक मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मादा तेंदुआ के आसपास होने की आशंका जताई है। मामला फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम गनियारी का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम गनियारी में कुछ मजदूर काम रहे थे। इसी दौरान मंगलवार को मजदूरों ने वहां एक तेंदुए के शावक को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी। मौके पर पहुंचे वन अमले ने तेंदुए के शावक का रेस्क्यू किया।

वन विभाग के अनुसार मादा तेंदुआ आस पास ही मौजूद हो सकती है। इसलिए तेंदुए के शावक को ग्रामीणों से अलग रखकर अभी वॉच किया जा रहा है। शावक को मादा तेंदुए से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि शावक की तलाश में मादा तेंदुआ गांव की ओर रुख करेगी। इससे हमले की आशंका बढ़ जाएगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!