Chhattisgarh

 दो दोस्तों की फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, एक का आज था जन्मदिन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ग्राम छपोरा में दो दोस्तों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। दोनों की लाश बुधवार को जामुन के पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों में से एक का आज जन्मदिन था। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, दोनों दोस्तों के नाम राहुल बंजारे (16 वर्ष) और टिकवेंद्र कुर्रे (20 वर्ष) है। दोनों दोमुहामी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की बोतल और पानी का पाउच भी मिला है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि पहले दोनों लड़कों ने शराब पी होगी और उसके बाद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। टिकवेंद्र सिंह कुर्रे का 3 मई को यानि आज जन्मदिन था। टिकवेंद्र भटगांव में ITI में सेकेंड ईयर का छात्र था। अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है कि आखिर एक साथ दो दोस्तों ने क्यों सुसाइड कर लिया। मामले में जांच जारी है। दोनों छात्रों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!