BilaspurChhattisgarh

28 न्यायिक अधिकारियों का हाईकोर्ट ने किया तबादला

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आदेश जारी कर न्यायिक सेवा से जुड़े 28 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें बेमेतरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ ही रायपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समेत सिविल जज भी शामिल हैं। जारी आदेश में बेमेतरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर का तबादला रामानुजगंज किया गया है। उनकी जगह रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय के फर्स्ट एडीजे ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद की नई जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सीमा कंवर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को जगदलपुर से जांजगीर, मंजूलता सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जज सिविल जज वर्ग एक को रायगढ़ से बलौदाबाजार, दीप्ति सिंह गौर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को कवर्धा से चिरमिरी, शिव प्रकाश त्रिपाठी सिविल जज वर्ग एक को जांजगीर चांपा से कोंडागांव, आस्था यादव सिविल जज वर्ग एक को बालोद से मनेंद्रगढ़, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर, अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है।

वहीं हर्षिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को बिलासपुर से राजनादगांव, ध्रुवराज गवेल सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से सारंगढ़, अविनाश टोप्पो सिविल जज वर्ग दो को राजिम से बागबहरा, अविनाश कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को दंतेवाड़ा से बचेली, आरती ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से नवागढ़ जांजगीर चांपा, आकांक्षा ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से धमधा, कामिनी वर्मा सिविल जज वर्ग दो को बेमेतरा से बगीचा जशपुर, स्वर्णलता ओम यादव सिविल जज वर्ग दो को बलौदाबाजार भाटापारा से रायपुर, सचिन पाल टोप्पो सिविल वर्ग दो को बगीचा से राजिम, श्वेता गोस्वामी सिविल जज वर्ग दो को अंबिकापुर से बिलासपुर, प्रशांत कुमार देवांगन सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ सारंगढ़ से गरियाबंद, प्रीति सिविल जज वर्ग दो को गरियाबंद से रायगढ़, अंकिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ से भाटापारा ट्रांसफर किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!