Chhattisgarh

21 लाख का गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार…

कोंडागांव। जिले में पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में चैंबर बनाकर 218 किलो गांजा की तस्करी करते एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 21 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया गया है।

कोंडागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक ट्रैक्टर ट्रॉली में गांजा की तस्करी हो रही है। गांजा की एक बड़ी खेप को बिना नंबर वाले ट्रैक्टर में छिपाकर ओडिशा से CG लाया जा रहा है। सूचना के बाद कोंडागांव पुलिस ने जिला मुख्यालय में चेक पोस्ट लगाया और आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान जगदलपुर की तरफ से रायपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर को रुकवाया गया। ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं था।

पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाशी ली तो ट्रॉली के नीचे एक अलग चैंबर बना हुआ पाया। जब चैंबर को खोल कर देखा गया तो अंदर करीब 40 पैकेट गांजा भरा हुआ था। जिसकी बाजार में कुल कीमत 21 लाख 80 हजार रुपए थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक हुरा मड़काम (35) को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा छिपाकर ला रहा था। जिसे रायपुर की तरफ लेकर जा रहा था। गांजा की इस खेप को किसी ठिकाने में पहुंचाना था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!