ChhattisgarhRaipur

ग्रामीणों को मुख्यमंत्री हाट बाजार से मिल रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना जिले के उन दुर्गम क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है जहां तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँच नहीं पाती थी। आज सुदूर ग्रामीण इलाके के लोग इस योजना से जुड़ कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की गाड़ी स्वास्थ्य अमले के साथ जिले के उन दूरस्थ इलाकों के साप्ताहिक हाट-बाजारों में पहुँचती है और वहां स्वास्थ्य शिविर लागार कर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुविधाएं सुगम बनाती है।

हाट बाजार क्लीनिक के रूप में लग रहे कैंपों के जरिये छोटी-छोटी बीमारियां भी ठीक हो रही है। खास बात यह है कि जिन छोटी बीमारियों को ग्रामीण हल्के में ले लेते हैं और समय की कमी की वजह से उपचार कराना जरूरी नहीं समझते। ऐसी छोटी बीमारियां बहुत दिनों बाद उनके लिए आफत बन जाती है, ऐसे में हाट बाजार क्लीनिक जैसी सुविधा ग्रामीणों की सेहत को सुधारने के साथ उन्हें राहत प्रदान कर रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में लगभग 99 चिन्हांकित स्थानों पर हाट बाजार क्लीनिक लगाई जा रही है

हाट बाजार क्लीनिक में 66 लोगों का हुआ उपचार

जिले में सभी पांच ब्लॉक में हाट बाजार क्लीनिक योजना से शिविर लगता है। इसके लिए 98 स्थानों का चिन्हांकन किया गया है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत जिले मे 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 3107 हाट बाजार में दो लाख पांच हजार 622 लोगों का उपचार किया गया है और एक लाख 89 हजार 158 लोगों को दवा का वितरण किया गया है। बीते वर्ष प्रति हाट बाजार औसत 66 लोगों का उपचार किया गया है। 

10 प्रकार की जांच सुविधा, 64 प्रकार की दवाइयां

हाट बाजार क्लीनिक योजना में 10 प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध है। यहां 64 प्रकार की दवाइयां अलग-अलग लक्षणों में दी जाती है। 1 अप्रैल 2023 से लगभग 500 हाट बाजार क्लीनिक में 39 हजार लोगों का उपचार और लगभग 37 हजार लोगों को दवा का वितरण किया गया है। सभी 99 हाट बाजार क्लीनिक में चिकित्सकीय दलों के आवागमन हेतु 26 वाहन उपलब्ध है। 

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!