Chhattisgarh

अर्जुन मुंडा पहुंचे रायपुर, गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

रायपुर में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा राजधानी रायपुर पहुंचे। बता दें कि पीएम मोदी ने इसी महीने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ ली थे। इस 9 सालों के सफर को याद करने के लिए भाजपा ने एक मेगा प्रचार की योजना बनाई है। जिसके माध्यम से केंद्रीय मंत्री सभी राज्यों में केंद्र सरकार के 9 साल के कामकाज और उपलब्धियों को जनता तक पहुचाएंगे। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रायपुर पहुंचे है।

अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विभिन्न आयामों में आगे बढ़ाया। देश की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए देश समृद्ध भारत के रूप में उभररकर कैसे सामने आए। यह झलक दिख रही है। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, पहले के समय देश उन हाथों में था जिस पार्टी के प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल से चलते थे।हमने देखा कि देश का नेतृत्व लोकतंत्र के द्वारा चुनी गई सरकार को निर्णय लेने का अधिकार नहीं था। उस समय एक अदृश्य शक्ति थी जो रिमोट कंट्रोल की तरह काम करती थी। उस समय देश का अ निर्णय की स्थिति में था। 2014 के बाद देश की जनता ने ऐसा फैसला लिया जिससे देश आगे बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। जिन्होंने नए संकल्प के साथ काम करना शुरू किया।

देश ने अमृत काल मनाया

अर्जुन मुंडा ने कहा भारत के इतिहास को लेकर हमे स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ना है। देश ने अमृत काल मनाया। अमृत काल मे हमने नई ताकत, नई ऊर्जा को देखा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान हमने देखा है। देश की योजनाओं को विकेन्द्रीकृत करके देश की जनता को कैसे लाभान्वित किया जा सकता है, इन सब पर काम किए। पहले देशवासियों के सामने बड़ा संकट था कि केंद्र से चली योजनाओ की स्थिति कैसी थी। पहले 1 रुपया में 10 पैसा जनता तक पहुंच पाता था। इसलिए मोदी जी ने जनता का, जनता के लिए उनके अधिकार के पाई-पाई उन तक पहुंचे यह निष्पक्षता मोदी जी के कार्यकाल में हमने देखा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!