Chhattisgarh

कंबोडिया और इंडोनेशिया की टीमें राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने पहुंची रायगढ़

रायगढ़: रामायण महोत्सव में देश में प्रचलित रामायण के स्वरूप का मंचन छत्तीसगढ़ की धरा पर करने विदेशी मेहमान रायगढ़ पहुंच गए हैं। कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल आज सुबह 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से ये दोपहर 3.30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे।

कंबोडिया के दल में 12 कलाकार हैं वहीं इंडोनेशिया के दल में 15 कलाकार शामिल हैं। रायगढ़ पहुंचे विदेशी कलाकारों का पारंपरिक छत्तीसगढ़िया तरीके से स्वागत किया गया। कलाकार भी श्री राम के ननिहाल में प्रस्तुति देने के लिए खासे उत्साहित नजर आए।

गौरतलब है कि कंबोडिया के दल की प्रस्तुति 01 जून को होगी। वहीं इंडोनेशिया के दल द्वारा 03 जून को रामायण प्रसंग का मंचन किया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!