ChhattisgarhKorba

गजराज से ग्रामीण परेशान : गजराजों से बचने ग्रामीणों ने अपने खेत में लगाई आग

कोरबा वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का आतंक किस कदर बढ़ गया है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गजराजों को खदेड़ने किसानों को अब अपने खेतों को आग के हवाले करना पड़ रहा है। कटघोरा वनमंडल में केंदई रेंज के पचरा गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने अपने खेत में मौजूद पलारी में आग लगा दी ताकी हाथी उनके घरों तक न पहुंच पाए।

Related Articles

इस ईलाके में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज के पचरा गांव में हाथियों को खदेड़ने के लिए किसानों ने अपने ही खेत में आग लगा दी फसल लेने के बाद किसानों ने पलारी में आग लगाई हाथियों से बचने के लिए ग्रामीणों ने ये कदम उठाया है इलाके में 30 से ज्यादा हाथियों का दल विचरण कर रहा है इस बीच हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है।

हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके ग्रामीणों ने अनोखा रास्ता अपनाया। ग्राम पचरा के ग्रामीण ने अपने खेत में मौजूद पराली में आग लगा दी ताकी हाथी जंगल की तरफ भाग जाए। हाथियों से बचने ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है। तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं,कि किस तरह खेतों में आग लगी है और उसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!