ChhattisgarhJagdalpur

मण्डल अध्यक्षों की भाजपा महिला मोर्चा ने जारी की सूची

भाजपा महिला मोर्चा ने जारी की मण्डल अध्यक्षों की सूची

जगदलपुर में गीता नाग,बस्तर में शकुन्तला कश्यप और नगरनार में गीता मिश्रा निभायेंगी अध्यक्ष का दायित्व

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी की अनुशंसा से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा मिश्रा ने महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला महिला मोर्चा ने मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी की है।

जिसमें जगदलपुर नगर मण्डल में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता नाग को बनाया गया है। दरभा मण्डल में मिसल बघेल को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। तोकापाल मण्डल में शांति नाग, नगरनार मण्डल में गीता मिश्रा, बास्तानार मण्डल में ममता मण्डावी,लोहण्डीगुडा़ मण्डल में बुटकी कश्यप, बस्तर मण्डल में शकुन्तला कश्यप, बकावण्ड मण्डल में धनमती बिसाई, करपावण्ड मण्डल में सत्यभामा कश्यप और भानपुरी मण्डल में नीलकुमारी बघेल को महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने नवनियुक्त सभी मण्डल अध्यक्षों से पार्टी की रीति नीति पर काम करते हुये संगठन को मजबूत करने अपेक्षा की है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!