ChhattisgarhPoliticalRaipur

अमित जोगी ने CM भूपेश के बयान पर किया ट्वीट, कहा- जोगी का प्रभाव आज भी है कायम

रायपुर. जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने सीएम भूपेश के बयान पर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा, आदरणीय भूपेश बघेल जी, बिलासपुर आकर स्वर्गीय ‘जोगी जी’ के विषय में जो अपमानजनक बातें आप ने कही उसका जवाब देने जोगी जी तो हमारे बीच हैं नहीं, लेकिन एक बात साफ हो गया है कि आप सोते जागते अभी भी ‘जोगी जी’ को ही याद करते हैं, खास तौर पर बिलासपुर आकर. इससे बिलासपुर क्षेत्र में जोगी जी के प्रभाव का भी पता चलता है.

आगे उन्होंने कहा, मतलब ‘जोगेरिया’ आप को छोड़ नहीं रहा है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दूं, दो दशक पूर्व से कांग्रेस आलाकमान के शीर्ष नेतृत्व को राजनीति का अ, ब और स सहित क्या बोलना है ये तक सिखाने वाले जोगी जी हैं. आपके वर्तमान के मंत्रिमंडल में अधिकतर मंत्रियों के राजनीतिक जन्मदाता दिवंगत ‘जोगी जी’ ही हैं, इसीलिए वो ससम्मान धन्यवाद के पात्र तो हैं ही. और एक बात, अधिकारी-कर्मचारी और आपके मित्रमंडल सब कहते हैं कि, जोगी जी के छत्तीसगढ़वाद हो या बासी-बिहान, आप जोगी जी की कॉपी करते हैं. कॉपी करना कोई गलत नहीं है, लेकिन कॉपी कॉपी होती है और ओरिजिनल ओरिजिनल.

आगे अमित जोगी ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात, समय का कोई स्थाई पता नहीं होता, इसलिए अहंकार को सत्कार में बदलिए और दिवंगत व्यक्तियों का आदर करना सीखिए. इसी अहंकार ने कांग्रेस को देश में 400 से 40 सीटों में लाकर पटक दिया. छत्तीसगढ़ में भी 70 से 7 में आने में देर नही लगेगी.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!