National

इन तीन राज्यों में गर्मी बनी जानलेवा, 100 से ज्यादा लोगों की

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में इस समय लोग भीषण गर्मी के प्रकोप से परेशान है। दिनभर की चिलचिलाती धूप और गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर आने से भी बच रहे हैं। इस बीच तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में पिछले तीन दिनों में भीषण गर्मी के संपर्क में आने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

बिहार, यूपी, ओडिशा में भीषण गर्मी और लू की वजह से करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत इन दिनों गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून रविवार तक आने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसके 20 जून के बाद आने के आसार है।

यूपी और बिहार दोनों राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रहीं है। यूपी के बलिया में 11 जून से अब तक जिला अस्पताल में कम से कम 83 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें से 54 लोगों की मौत तापमान और गर्मी की वजह से हुई। बताया गया कि 15 जून को जिला अस्पताल में 154 मरीज भर्ती हुए थे। जिनमें से 23 की मौत हो गई। इसके बाद 16 जून को 137 मरीज भर्ती हुए थे, जिसमें 20 मरीज की मौत गई। वहीं 17 जून को 11 मरीजों की मौत हो गई।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!