ChhattisgarhDhamtari

CG : मासूम बच्ची पर गिरी दिवार, नाजुक हालत में बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम

बिलासपुर,  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक मासूम पर दिवार गिरने की खबर सामने आई है। जहां कोटा के लिटिया में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर मिट्टी की दीवार गिर गई, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुंचे, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, 5 साल की मासूम बच्ची प्रिया के माता-पिता घर बनाने के काम में लगे थे। बच्ची वहीं पर खेल रही थी। तभी मिट्टी की दीवार उस पर गिर गई। जिससे प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के तत्काल बाद परिजन उसे कोटा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में कोटा पुलिस जांच कर रही है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!