Chhattisgarh

CG : बेकाबू पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई…20 लोग घायल

जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार पिकअप मंगलवार को बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। इस  हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए। पिकअप वाहन में 25 लोग सवार थे, जो सक्ती जिले के चंद्रपुर में स्थित चंद्रहासिनी मंदिर में माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे में पिकअप ड्राइवर का पैर भी केबिन में फंस गया था, जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल 112 और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!