ChhattisgarhRaipur

अंबिकापुर को सीएम भूपेश ने दी करोड़ों की सौगात…मेडिकल कॉलेज के नए भवन का किया लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कार्यक्रम स्थल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 374 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन और माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120.73 करोड़ रुपए की लागत से बने हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!