ChhattisgarhPoliticalRaipur

कोमल हुपेंडी : पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को हटाकर राज्य सरकार ने पूरे आदिवासी समाज का किया है अपमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्या मोहन मरकाम को हटाकर दीपक बैज को नया अध्यक्ष बनाए जाने को आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा मोहन मरकाम आदिवासी नेता थे और वे आदिवासियों के मुद्दों को उठाते थे. इसलिए राज्य सरकार और कांग्रेस को यह बात नागंवार है कि कोई राज्य में आदिवासियों के हितों की बात करें.

उन्होंने कहा कि मोहन मरकाम को साइड लाइन करके उनकी आवाज को दबाया जा रहा है. हुपेंडी ने आगे कहा कि असल में राज्य की भूपेश सरकार चाहती ही नहीं है कि आदिवासी बहुल इस प्रदेश में कोई आदिवासी नेता आगे बढ़े ताकि आदिवासर समाज का भी विकास हो. सरकार केवल आदिवासी वोट चाहती है उनका नेतृत्व नहीं. उन्होंने कहा मोहन मरकाम का अध्यक्ष पद से हटाना केवल मरकाम का नहीं बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान है.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!