ChhattisgarhPoliticalRaipur

BIG BREAKING : मंत्री पद की मोहन मरकाम ने लिया शपथ

रायपुर : मोहन मरकाम ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के दौरान राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन और सीएम भूपेश बघेल मौजूद थे। इसी के साथ मोहन मरकाम भूपेश कैबिनेट में शामिल हो गए है। फिलहाल उन्हें कौन सा विभाग दिया जाएगा ये तय नहीं है। राजभवन के दरबारी हॉल में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है की भूपेश कैबिनेट में कई बड़े फेरबदल हो सकते है।

जोधपुरी सूट पहनकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राजभवन पहुंचे मोहन मरकाम। समारोह के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, पूर्व सांसद नंदकुमार साय, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित कई विधायक राजभवन के दरबार हाल में मौजूद रहे। वही महोना मरकाम भूपेश कैबिनेट में शामिल हो गए है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!