ChhattisgarhRaipur

CG : मंत्री मोहन मरकाम के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें…

रायपुर। कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचनंदन ने मोहन मरकाम को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने मोहन मरकाम को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले मोहन मरकाम 4 साल से अधिक समय तक प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में मोहन मरकाम ने कहा कि समय समय पर हाईकमान तय करता है कि कौन से नेता को कहां जिम्मेदारी देनी है। समय के अनुसार सबके कार्य समय के अनुसार निर्धारित होते हैं। आगामी आने वाला समय में चुनाव तय है। विधानसभा 2023 और लोकसभा 24 के लिए हम तैयारी कर रहे है। जिसमें हम सब की भूमिका है।

शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चैबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!