ChhattisgarhPoliticalRaipur

मोहन मरकाम मंत्री बनने के बाद सपरिवार पहुंचे CM आवास …मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मोहन मरकाम को आज राजभवन में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचनंदन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मोहन मरकाम सपरिवार मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में मोहन मरकाम ने कहा कि समय समय पर हाईकमान तय करता है कि कौन से नेता को कहां जिम्मेदारी देना है। समय के अनुसार सबके कार्य समय के अनुसार निर्धारित होते हैं। आगामी आने वाला समय में चुनाव तय है। विधानसभा 2023 और लोकसभा 24 के लिए हम तैयारी कर रहे है। जिसमें हम सब की भूमिका है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!