ChhattisgarhRaipur

‘चंदा मामा हम आ रहे हैं’, चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर अरुण साव ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को दी बधाई

रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।साव ने कहा कि भारत ने जब-जब जो चाहा है, वह काम करके दिखाया है। 4 वर्ष पूर्व की वो घटना याद आती है।

जब इसरो के तत्कालीन चेयरमैन की आंखों में आंसू आ गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उस पल में द्रवित होना, फिर इसरो के वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करना, आज वो सभी पल मेरे साथ सभी भारतीय को याद आ रहा होगा।

भारत का यान चांद के जमीन पर उतरने से लगभग 2 किमी दूर था और विक्रम खामोश हो गए। उस खामोशी को फिर से प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति और इसरो के कर्मठ वैज्ञानिकों की मेहनत ने फिर से पूरा कर दिखाया है।

साव ने ट्वीट करते हुए लिखा है “आत्मनिर्भर भारत और उसके वैज्ञानिकों ने आज चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग कर अंतरिक्ष में नया इतिहास रच दिया है। #ISRO के वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। चंदा मामा हम आ रहे हैं ! :भारत”

प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच से हो रहा है नए भारत का निर्माण

अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत का आर्थिक विकास, भारत में गुड गवर्नेंस के निरंतर प्रयास, भारत में वैश्विक मानदंडों को पाने वाली नीतियां और कार्यक्रम, विश्व के साथ आर्थिक और व्यापारिक भागीदारी के संबंध में व्यापक सहमति के प्रयास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में इनोवेशन पूरी दुनिया को भारत की ओर आकर्षित कर रही हैं।

जल्द ही इनोवेशन और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकने में सक्षम हो सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लोगों को स्मरण कराया है कि हममें वो सामर्थ्य है, हमारे पास वो संसाधन हैं, कि हम न्यू इंडिया के इस सपने को साकार कर सकते हैं और यह सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में समृद्धि लेकर आएगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!