ChhattisgarhRaipur

रायपुर पहुंचे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राज्य में फेरबदल पर बोले – भय पैदा होता है तो

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राजधानी रायपुर पहुंच गए है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए ओम माथुर ने कांग्रेस संगठन और सरकार में हुए फेरबदल पर कहा कि जब भय पैदा होता है फेरबदल स्वाभाविक रूप से होता है।

उन्होंने संभावना जताई कि अभी और भी बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश प्रभारी माथुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी ताकत से मैदान में है। आज शुक्रवार को वे घोषणा पत्र समिति के प्रमुख लोगों से चर्चा करेंगे। वही वे कल घोषणा पत्र समिति की बैठक भी लेंगे। अमित शाह के प्रदेश प्रभास कि संभावनाओं पर कहा कि वे जल्द ही उनका छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

दरअसल आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा था। लेकिन कल देर शाम किसी कारण की वजह से रद्द कर दिया गया। उनके जगह ओम माथुर,नितिन नबीन और मनसुख मंडविया रायपुर आने वाले है। इस कड़ी में ओम माथुर आज राजधानी रायपुर पहुंच गए है। वे यह भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद शनिवार को सह प्रभारी नितिन नबीन आएंगे और रविवार को प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया रविवार को रायपुर आएंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!