ChhattisgarhKorba

CG – जल प्रपात में अचानक जल स्तर बढ़ने से फंसे 4 दोस्त…डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पर्यटन स्थल देवपहरी में भ्रमण पिकनिक मनाने पहुंचे 4 युवा नदी के जल का स्तर बढ़ने पर फंस गए। जिसमें 2 युवक और 2 युवती शामिल है। नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए उन्हें ब्यू पाइंट कि छत के उपर सभी को शरण लेना पड़ा। युवक-युवती करीब 4 घंटे फसे रहे जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू कर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि तेज बारिश से अचानक जल स्तर बढ़ गया था।

Related Articles

जांजगीर-चांपा से पिकनिक मनाने आए थे

कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल देवपहरी का गोविंद झूंझ जल प्रपात बेहद प्रसिद्ध है। दूरदराज से यहां झरने का मनमोहक नजारा लेने पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून काल में पर्यटकों के लिए इसे प्रशासन प्रतिबंधित कर देती है। वही शनिवार को 4 युवक-युवती जांजगीर-चांपा जिले से पिकनिक मनाने देवपहरी आए हुए थे। सुबह 11 बजे पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे लेकिन शाम करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते देवपहरी वाटरफॉल में पानी का स्तर बढ़ गया और चारों फंस गए। करीब 8 बजे पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया।

कहां है देवपहरी पिकनिक स्पॉट?

देवपहरी कोरबा जिले का एक गांव है जो कोरबा से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है। इसी गांव के पास चौराणी नदी में गोविंद कुंज जलप्रपात है। जहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। आसपास खूबसूरत पहाड़ और हरियाली के चलते यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!