ChhattisgarhRaipur

हरेली के रंग में सराबोर हुआ CM आवास

रायपुर । हरेली के रंग में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास सराबोर हो गया है। छत्तीसगढ़िया संस्कृति की अनूठी झलक दिख रही है। लोग पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह के साथ गेड़ी चढ़ रहे है।

Related Articles

थोड़ी देर में मुख्यमंत्री बघेल हरेली तिहार पर तुलसी पूजा कृषि यंत्रों की पूजा में शामिल होने के बाद भंवरा, बांटी, गिल्ली डंडा, मटकी फोड़ और गेड़ी नृत्य जैसे आयोजन में शामिल होंगे। वे इस मौके पर गौ पूजन कर हरेली के अवसर पर तैयार किए गए लोंदी खिलाएंगे।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों द्वारा राउत नाचा, गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी तथा हरेली गीत भी गाए जाएंगे।

इस मौके पर पशुधन विकास और पारंपरिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री निवास पर ग्रामीण परिवेश के अनुरूप सजाया जा रहा है। यहां रहचुली भी लगाई जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!