ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ को मिलेगा राष्ट्रपति के हाथों भूमि सम्मान…CM बघेल ने दी बधाई

रायपुर :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों 18 जुलाई 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान मिलेगा। साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel)  ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए है जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!