ChhattisgarhRaipur

नग्न प्रदर्शन उचित नहीं : टीएस सिंहदेव बोले- फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वालों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। एसटी-एससी वर्ग के युवाओं की ओर से मंगलवार को किए गए नग्न प्रदर्शन मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है, कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उसका स्वरूप सामाजिक परिवेश में स्वीकार्य होनी चाहिए।

Related Articles

मैं इसे उचित नहीं मानता। डिप्टी सीएम ने कहा कि, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से भर्ती हुई है तो कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है शासन की संज्ञान में बात है। कार्रवाई चल रही है और कार्रवाई होगी।

आरक्षण का मामला अटका नहीं होता तो…

टीएस सिंहदेव ने बेरोजगारी भत्ता को लेकर सदन में हंगामे पर कहा कि, कार्यालय में बेरोजगार कौन है, इसका पंजीयन नहीं होता। सरकारी नौकरी किसे चाहिए उसका पंजीयन होता है। इसे घुमा फिरा के प्रस्तुत किए जा रहे। सरकार को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। आरक्षण का मामला अटका नहीं होता तो और भी लोगों को सरकारी रोजगार मिल रही होती।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!