ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। देतेंवाड़ा और बीजापुर जिले में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले लिए रेड अलर्ट, बस्तर, दंतेवाड़ा. सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में भी माध्यम बारिश के आसार है।

राजनांदगांव, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से अभी बस्तर संभाग में कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा हुई। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। प्रदेश में अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और 21 जुलाई के बाद से फिर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मालूम हो कि इस वर्ष मानसून की लेटलतीफी के कारण प्रदेश में अभी सामान्य से कम वर्षा हुई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!