Chhattisgarh

CG : 28 जुलाई से 3 अगस्त के बीच नक्सली मनाएंगे शहीदी सप्ताह सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर

बस्तर में शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान नक्सलियों ने किया है 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली शहीदी सप्ताह मनाएंगे गौरतलब है कि सुरक्षाबलों से लड़ते हुए अपनी जान गवाने वाले नक्सलियों की याद में नक्सली यह शहीदी सप्ताह मनाते हैं

Related Articles

शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास करते हैं इस दौरान नक्सलियों के निशाने पर सॉफ्ट टारगेट होते हैं खास तौर पर अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए नक्सली अंदरूनी इलाकों की सड़कों को अवरुद्ध करते हैं वाहनों में आगजनी करने का भी काम नक्सलियों के द्वारा किया जाता है शहीदी सप्ताह को देखते हुए बस्तर संभाग के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है

बस्तर आईजी सुंदर आज पीने बताया सुरक्षा बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है बीते वर्ष शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते नक्सली अपनी उपस्थिति को सीमित रखे हुए हैं इस वर्ष भी शहीदी सप्ताह के दौरान चौकसी बढ़ाई गई है उन इलाकों पर खास तौर पर नजर रखा जा रहा है जहां पर नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!