ChhattisgarhRaipur

राष्ट्रपति चुनाव 2022 : CM भूपेश बघेल ने डाला वोट, कांग्रेस को ज्यादा वोट मिलने का विश्वास

रायपुर। देश के 15 राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। यह वोटिंग शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रोपति मुर्मू तो वही विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी हैं। वहीं चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भी जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में स्थापित मतदान केंद्र में किया मतदान।

Related Articles

इस बीच प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मतदान को लेकर कहा कि हिंदुस्तान के सबसे बड़े संवैधानिक पद का यह चुनाव है। हमारे जैसे जनप्रतिनिधि का यह सौभाग्य कि राष्ट्रपति चुनाव में मैं संभवत आठवीं बार मतदान कर रहा हूं। ये तो क्षेत्र की जनता का विशेष कृपा है कि हम लोगों को अवसर मिलता है। वहीं उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। कौन किसके साथ खड़ा है यह सामने है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारे जितने कांग्रेस के विधायक है उससे ज्यादा ही हमें मत मिलेंगे, यह हमें विश्वास है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!