ChhattisgarhRaipur

BJP की परिवर्तन यात्रा का भारी आतिशबाजी के बीच जगह-जगह किया गया स्वागत…

 बुलडोजर से की गई फूलों की बारिश

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा  राजधानी रायपुर पहुंची। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का रायपुर पहुंचते ही भारी आतिशबाजी के साथ लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया।

रायपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने 10 से अधिक बुलडोजर से फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बाईक रैली निकालकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान परिवर्तन यात्रा ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रावाभाटा स्थित मां बंजारी मंदिर से आशीर्वाद लेकर परिवर्तन यात्रा राजधानी में प्रवेश किया। परिवर्तन यात्रा का स्वागत करने बड़ी संख्या में लोग उमड़े हुए थे।

भाजपा कार्यकर्ता ढोल – नगाड़े, फूल माला लेकर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता परिवर्तन रथ के साथ साथ बाइक – कार से चल रहे थे और जोश – उत्साह के साथ परिवर्तन परिर्वतन के नारे लगाते हुए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंकने उपस्थित जनसमुदाय से अपील कर रहे है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!