ChhattisgarhRaipur

रायपुर पहुंचे CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद …DGP अशोक जुनेजा ने की अगुवानी…हलचल तेज

रायपुर।  सीबीआई के डायरेक्टर प्रवीण सूद गुरुवार सुबह रायपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर डीजीपी अशोक जुनेजा और रायपुर आईजी ने उनकी अगुवानी की। एक लंबे अर्से बाद सीबीआई के किसी डायरेक्टर का पहला दौरा होगा। रायपुर में एजेंसी के भ्रष्टाचार निरोधक विंग का दफ्तर है। वे यहां लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

Related Articles

बताया जा रहा है कि इस दौरान सीबीआई डायरेक्टर हाईकोर्ट में दायर कुछ याचिकाओं में की गई सीबीआई जांच की मांग के संदर्भ में एजेंसी की ओर से रिप्लाई पर भी चर्चा करेंगे।

बता दें कि हाल में ईडी ने शराब घोटाले और ननकीराम कंवर ने पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर सरकार ने 2019 से रोक लगा रखा है लेकिन सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच की जा सकती है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!