Chhattisgarh

तीन नायब तहसीलदारों को दिया गया तहसीलदार का प्रभार…जानें किसकी कहां हुई नियुक्ति

पेण्ड्रा। प्रदेश की जनता की सुविधाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े फैसले लेकर हाल ही में कई जिलों में तहसील का विस्तार किया है। प्रदेश में तहसील की संख्या तो बढ़ गई है लेकिन नई तहसील तहसीलदार की भारी कमी से जूझ रहा है। तहसीलदार की कमी को दूर करने के लिए नायब तहसीलदारों को तहसीलदार का अतिरक्त प्रभार देने का आदेश जारी हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कुल 4 तहसील हैं, जिनमे से तीन नायब तहसीलदारों को तहसीलदार का प्रभार देने का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर प्रियंका महोबिया द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत नायब तहसीलदार सोनू अग्रवाल पेंड्रारोड तहसील के प्रभारी तहसीलदार होंगे।

वहीं नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव को पेंड्रा का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया। ऐसे ही नायब तहसीलदार गिरीश निंबालकर को सकोला तहसील का प्रभारी तहसीलदार बनाया गया। अब जिले में सिर्फ मरवाही तहसील में ही पूर्णकालिक तहसीलदार पदस्थ हैं जबकि तीनों तहसीलों में प्रभारी तहसीलदार के रूप में नायब तहसीलदार काम करेंगे । जिले में तहसीलदारों की कमी के कारण प्रशासन के समक्ष काफी चुनौतियां हैं और नायब तहसीलदारों को ही तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!