ChhattisgarhRaipur

पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे रायपुर, बिलासपुर के लिए हुए रवाना, सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे और इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 2:20 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान पहुंचेंगे।

दोपहर 2:30 बजे पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3:45 बजे तक मंच पर रहेंगे। दोपहर 3:50 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:50 बजे पीएम मोदी विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!