Chhattisgarh

4 सहायक उप निरीक्षक 6 प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों का हुआ तबादला

भिलाई । दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने 4 सहायक उप निरीक्षक 6 प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों का तबादला किया है । ये तबादले रविवार को किए गए। अचानक हुए तबादलों से पूरे पुलिस माहकमें  में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

जानें कौन कहां से किधर

4 सहायक उप निरीक्षक 6 प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों का हुआ तबादला
4 सहायक उप निरीक्षक 6 प्रधान आरक्षक और 7 आरक्षकों का हुआ तबादला

सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू को मचांदूर से पाटन, सहायक उप निरीक्षक नेमन साहू को उतई से मचांदूर, सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र चंद्राकर को जामगांव -आर से पाटन भेजा गया है। तो वहीं सहायक उप निरीक्षक सुंदरलाल नेताम को अंडा से जामगांव और भेजा गया है।

प्रधान आरक्षक अभिषेक पांडेय को उतई से मचांदूर, प्रधान आरक्षक नोहर सिंह आर्य को नियंत्रण कक्ष से जामगांव और प्रधान आरक्षक ब्रह्मानंद देशलहरे को उतई से पाटन भेजा गया है। तो वहीं प्रधान आरक्षक अब्दुल महफुल खान को पुलगांव से अंडा, प्रधान आरक्षक बेंजामिन खलखो को अंडा से पुलगांव तथा प्रधान आरक्षक धन्नू राम कृषाण अंडा से नगपुरा भेजे गए हैं।

आरक्षक तेजेश्वर साहू नगपुरा से अंडा, आरक्षक टोपेंद्र निर्मलकर रानी तराई से पाटन, आरक्षक लव कुमार पांडे दुर्ग से अमलेश्वर, आरक्षक शोभित सिंह एसीयू से पाटन, आरक्षक बालमुकुंद साहू एसीयू से अंडा, आरक्षक प्रशांत पाटणकर पद्मनाभपुर से जामगांव और आरक्षक किशोर सोनी पद्मनाथपुर से लिटिया सेमरिया भेजे गए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!