BijapurChhattisgarh

CG BREAKING : भरोसे की यात्रा में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी सड़क हादसे में घायल, रायपुर रेफर की तैयारी

बीजापुर। बीजापुर में भरोसे की यात्रा के दौरान विधायक विक्रम मंडावी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्हें एयर एंबुलेंस से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। हादसा मोदकपाल थाना क्षेत्र में भरोसे की यात्रा के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि मंडावी के कंधे की हड्डी फैक्चर हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक मंडावी बीजापुर से भरोसे के सम्मेलन में शामिल होने कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मद्देड के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मोदकपाल पास बाइक से गिरने से विधायक विक्रम मंडावी सहित नगर पालिका उपाध्यक्ष घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला चिकित्सालय लाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई बाइक्स में से एक को मंडावी खुद चला रहे थे। फिलहाल उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि हैदराबाद ले जाएगा या रायपुर।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!