Chhattisgarh

BREAKING : 31 नग हीरे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद। हीरा तस्करों का सक्रियता पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर तस्करों के हौसले पस्त कर रही है। गरियाबंद पुलिस को हीरे के तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक आज थाना मैनपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम झरियाबाहरा तिराहा NH 130 (C) के पास एक व्यक्ति खड़ा है और अपने पास अवैध रूप से कीमती हीरा खनिज पदार्थ को चोरी कर बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

सूचना तस्दीक हेतु मौका स्थान ग्राम झरियाबाहरा तिराहा के पास पहुंचा जहां पर मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम छोटेलाल ठाकुर पिता सुरेन्द्र ठाकुर उम्र 43 साल साकिन आजाद नगर बिहाइड सेक्टर 05 बालको थाना बालको जिला कोरबा (छ.ग.) का रहने वाला बताया।

तलाशी लेने पर पेन्ट के दांहिने जेब में एक कागज की पुडिया में लिपटा हुआ कीमती हीरा जैसा खनिज पदार्थ कुल 31 नग कीमत करीबन 1,90,000रू. का होना पाया गया जिसे कब्जेदार आरोपी छोटेलाल ठाकुर से बरामद किया गया।

घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल व 31 नग हीरा खनिज पदार्थ को मौके पर सीलबंद कर जब्त किया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 379 भादवि., 4(21) माइनिंग एक्ट का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी छोटेलाल ठाकुर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!