ChhattisgarhRaipur

30 अक्टूबर को फिर छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में चुनाव प्रचार तेज कर दी है। चुनाव प्रचार के साथ ही नामांकन दाखिल करने का क्रम भी जारी है। वहीं 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन से सीएम भूपेश बघेल अपना नामांकन भरेंगे। भूपेश बघेल के नामांकन भरने के दौरान प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी जिसके लिए वे एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी और चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगी। 30 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल के साथ दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन भरेंगे. इस दौरान नामांकन रैली के बहाने सीएम बघेल अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इसके लिए कांग्रेस के क्षेत्रीय संगठन ने तैयारी की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!