BilaspurChhattisgarh

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कल : 9 पदों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में

बिलासपुर। छत्तीसगढ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 30 अक्टूबर याने कल होने जा रहा है। यहां के अधिवक्ता कक्ष में मतदान सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। हाईकोर्ट अधिवक्ता और सहायक चुनाव अधिकारी बी एन नंदे ने उक्ताशय की जानकारी पत्रकारों को दी।

Related Articles

हाईटेक तरीके से होगा चुनाव

बी एन नंदे ने बताया कि ‘बार’ का चुनाव पहली बार हाईटेक तरीके से संचालित हो रहा है। सारी प्रक्रिया यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव की जा रही है। इसके लिए मतदान स्थल पर काफ़ी संख्या में कैमरे लगाए गए हैं और चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। ये चुनावी प्रक्रिया संभवतः पहली बार छत्तीसगढ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अपनाई जा रही है।

डेढ़ हजार मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

चुनाव अधिकारी नंदे ने बताया कि बार के लिए 9 पद पर चुनाव किए जा रहे हैं। कुल मतदाता 15 सौ है। स्क्रूटनी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है 3 लोगों को स्क्रूटनी में अयोग्य पाया गया है। चुनावी मैदान में अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए 6 उम्मीदवार, वाइस प्रेसिडेंट महिला के लिए 3, सेकेट्री 5, सह सचिव 6, कोषाध्यक्ष 3, लाईब्रेरी सेकेट्री 3, एक्जीक्यूटिव मेंबर के लिए 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए वालिंटियर की तैनाती पूरी कर ली गई है साथ ही पुलिस की भी तैनाती की गई है।

पूर्व में बढ़ाई गई थी मतदान की तिथि

गौरतलब है कि पूर्व में इस चुनाव में मतदान के लिए 23 नवंबर की तिथि तय की गई थी, लेकिन मात्र चार दिनों में संघ के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व का निर्णय बदलते हुए चुनाव की तिथि 30 अक्टूबर को तय कर दी गई। इसका विरोध करते हुए अधिवक्ताओं ने चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में इस बात का आरोप लगाया कि चुनाव तिथि में बदलाव के संबंध में संघ के कार्यकारणी समिति की दुर्भावना दिखती है।अधिवक्ताओं ने यह भी सवाल उठाया कि अवकाश के दिनों में चुनाव कार्य कैसे सम्पन्न होगा। हालांकि चुनाव समिति ने अपना फैसला नहीं बदला और अब मतदान बदली हुई तारीख को होगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!