Chhattisgarh

CG ACCIDENT : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत, एक बच्चे की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा इलाके में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार सुखदार सिदार बहन लक्ष्मी सिदार और उनके दो बच्चों को लेकर बैहामुड़ा से कठरापाली जा रहा था। तभी कोगनारा के पास लैलूंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में सुखदार की मौके पर मौत हो गई। लक्ष्मी ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप पलटने के बाद चालक भी नीचे दब गया था। जिससे उसके पैर में भी चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के दो बच्चों में एक को गंभीर चोटें आने से उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!