ChhattisgarhRaipur

हार के डर से बृजमोहन अग्रवाल ने लगाया हमला करने का झूठा आरोप-सुशील शुक्ला

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर हमले को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर किसी ने कोई हमला किया है। वे चुनाव हारने वाले हैं और जीतने के लिए सहानुभूति वोट हासिल करने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के दौरे पर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया कि कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। भूपेश की चुनौती के सामने भाजपा ढेर हैं वे सीएम भूपेश को कोसने के अलावा कुछ नहीं करते हैं।

Related Articles

पीएम ने अब तक 6 सभाएं की उन्होंने किसी भी सभा में अपनी उपलब्धि नहीं बताई। अमित शाह आते हैं तो षड्यंत्र करते हैं उनके आने के समय ईडी आईटी की कार्रवाई होती हैं। राजभवन में आरक्षण विधेयक रोके जाने पर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्यपाल के पास विधेयक भेजा गया था। भाजपा के षड्यंत्र से राज्यपाल विधेयक साइन नहीं कर रहे हैं। भाजपा नहीं चाहती कि वंचितों को उनका अधिकार मिले।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!