ChhattisgarhRaipur

Mission 2023: राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा सीटों में अमित शाह का रोड शो 15 नवंबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर है गृहमंत्री अमित शाह 15 नवंबर को राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी कल 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

Related Articles

इस दौरान पीएम मोदी मुंगेली और महासमुंद में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के पीएम मोदी सुबह 10:15 को रायपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। मुंगेली में 11 बजे पीएम मोदी की चुनावी सभा होगी।

मुंगेली में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी महसमुंद के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी 12:45 बजे महासमुंद में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद पीएम वापस रायपुर पहुंचेंगे और 2: 05 बजे यहां से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!