ChhattisgarhRaipur

  राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की ने युवक के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया

रायपुर :  राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला कंकालीपारा इलाके का है, जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने एक युवक के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। मौके पर 112 के पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की खबर है।

15 साल की नाबालिग चाकू समेत मौके से फरार हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाबालिग लड़की के बाप को हिरासत में ले लिया है। हमले का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!