Chhattisgarh

ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले रायपुर पुलिस के जवान नीलाम्बर सिन्हा को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया सम्मानित

Related Articles

ईमानदार पुलिसकर्मी के कार्यक्षेत्र में स्वयं पहुँचकर विकास उपाध्याय ने माला पहनाकर नीलाम्बर सिन्हा का किया सम्मान,उत्साहवर्धन करते हुए कहा – आप जैसे पुलिस कर्मी दूसरों के लिए प्रेरणा हैं, हमें आप पर गर्व हैं

मातृभूमि के प्रति ईमानदारी,निष्ठा एवं समर्पण ही हम छत्तीसगढ़ियों की पहचान,नीलाम्बर सिन्हा ने देश में पूरे छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन,मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से नीलाम्बर सिन्हा को प्रोत्साहन सम्मान प्रदान करने हेतु करूंगा आग्रह – विकास उपाध्याय

24 जुलाई,रविवार/ रायपुर। ईमानदारी की मिशाल पेश कर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले राजधानी रायपुर के पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सम्मानित किया। बता दे कि बीते दिन राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास 45 लाख रुपये से भरे हुए एक लावारिस बैग वहाँ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को मिलने की खबर मिली थी। यदि वह पुलिसकर्मी चाहता तो इसकी जानकारी किसी को भी दिए बगैर वह उस धनराशि का उपयोग कर सकता था, लेकिन ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए नीलाम्बर सिन्हा ने तत्काल अपने शीर्ष अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पैसों से भरे उस बैग को सुपुर्द कर दिया। विकास उपाध्याय आज उस ईमानदार पुलिसकर्मी का स्वागत करने स्वयं उसके कार्यक्षेत्र पहुँचे जहाँ नीलाम्बर सिन्हा को माला पहना और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सुबह का नाश्ता साथ में किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों में अपने मातृभूमि और कार्य के प्रति ईमानदारी,निष्ठा और समर्पण का भाव सदैव रहा हैं और यही भाव हम छत्तीसगढ़ियों की पहचान रही हैं। नीलाम्बर सिन्हा के द्वारा दिये गए इस ईमानदारी के परिचय से आज पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन हो रहा हैं। साथ ही संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से चर्चा करेंगे और ईमानदार पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को प्रोत्साहन सम्मान प्रदान करने हेतु आग्रह करेंगे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!